सांडी तिलैया में शिव मंडा पूजन का आयोजन
रामगढ़, जून 8 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सांडी तिलैया स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को शिव मंडा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- मिश्राइनमोढ़ा में आस्था और भक्ति के साथ मना का पर्वपूजन विधि शिव मंडा पूजन समिति के आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित प्रमोद तिवारी ने गहबरिया रामप्रसाद नायक, पटभोक्ता धनराज बेदिया व चटिया धीरू बेदिया के हाथों विधिवत पूजन संपन्न कराया। इससे पूर्व सभी 111 भोक्ता व 111 शोकताईन गिद्धयारी नदी में स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण कर गाजे बाजे के साथ मंडा में प्रवेश करते हुए भोलेनाथ के समक्ष नतमस्तक हुए। सभी भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान के प्रति अपनी आस्था जताया। बाद में फुलकुंदी के बाद पीठ में चुभोए गए कील के सहारे तीस फीट ऊंचे वनसझूला पर झूलकर शिव भक्ति का परिचय दिया। इस दौरान मंडा स्थल के पास छऊ नृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.