उन्नाव, जुलाई 10 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अरगूपुर गांव के निकट बुधवार देर रात सांड़ से टकरा कर बाइक सवार पिता की मौत व बेटा जख्मी हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बेटे बाइक से अपने पिता को लेकर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसीवन थाना क्षेत्र के बहादुरखेड़ा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय रामविलास पुत्र रामदीन बेटे गुड्डू के संग बाइक पर बैठकर करीबी के यहां होने वाली एक बारात कार्यक्रम में शामिल होने बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अरगूपुर गांव जा रहे थे। बुधवार देर रात बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अरगूपुर गांव के निकट पहुंचते ही रास्ते में एक सांड़ से बाइक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पिता रामविलास उछल ...