सांड़ से टकराने पर बाइक सवार दो युवकों की मौत
बहराइच, जून 21 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के फखरपुर थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे पर स्थित बौंड़ी कदियापुर मोड के सामने शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक सांड़ से टकराकर पलट गई। जिसके चलते बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो सड़क पर पड़े तड़पते रहे। किसी राहगीर की सूचना पर कुछ देर से पुलिस पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा । अस्पताल ले जाते समय घायलों की रास्ते मे मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान गोंडा जिले के परसपुर थाने के निहाल पुरवा निवासी दीपक सिंह पुत्र सूर्यबक्श सिंह व अर्पित सिंह पुत्र शिवानंद सिंह के रूप में हुई। दीपक व अर्पित दोनों युवक शहर से कैसरगंज की तरफ बाइक से आ रहे थे। तभी कदियापुर मोड फखरपुर के पास बाइक के सामने अचानक से सांड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.