बस्ती, अप्रैल 6 -- गायघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। रामजानकी मार्ग पर शनिवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कलवारी थानाक्षेत्र के भंगुरा से गायघाट को जाने वाले मार्ग पर एक सांड़ से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा (बनहरा) पहुंचाया, जहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि भंगुरा निवासी राजेश कुमार गौड़ (40) पुत्र रामकुमार, राजस्थान में रहकर कामकाज करते हैं। बीते नवरात्र में वह अपने गांव आए थे। शनिवार की रात करीब दस बजे वे अपनी बाइक लेकर पाऊं बाजार के पास स्थित भंगुरा से गायघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में...