पीलीभीत, अगस्त 5 -- पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में सब्जी कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। खटीमा से लौट रही कार अचानक सामने आए सांड़ से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर दूर खाई में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। हादसे में सांड़ की भी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। हादसा सोमवार रात थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव टांडा विजैंसी के पास हुआ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना निवासी 45 वर्षीय राशिद हुसैन अपने साथी फय्याज के साथ खटीमा से सब्जी बेचकर पीलीभीत लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- डीसीएम ने टक्कर मारी तो कांवड़ियों ने चालक को पकड़ पीटा, आग लगाने की कोशिश सावन माह के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा के चलते मझोला क्षेत्र में डाय...