सांड़ पर भाले से वार, ग्रामीणों में आक्रोश
बदायूं, अप्रैल 15 -- थाना क्षेत्र के गांव मोंगर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा सांड़ को भाले से घायल किए जाने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी सांड गांव में ही तड़पता मिला। आरोप है कि किसी शरारती तत्व ने सांड़ पर भाले से हमला कर दिया। घायल सांड़ को देख ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और दोषी शरारतीतत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस बीच गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पूरे मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की है। ट्वीट के बाद प्रशासनिक अमले में भी हलचल मच गई है। यह भी पढ़ें- धार्मिक पोस्टर से बदसलूकी का वीडियो वायरल पुलिस से जल्द जांच कर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.