सांड़ ने बाइक सवार वृद्ध को पटका, मौत
कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, संवाददाता। ममेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे बाइक सवार वृद्ध को बिठूर में सांड़ ने पटक दिया। परिजन ने उन्हें उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया था। कानपुर देहात के शिवली रामपुर निवासी 60 वर्षीय रामऔतार किसान थे। परिवार में पत्नी जगदंबा और छह बच्चे हैं। परिजन ने बताया कि बीती 22 मार्च को बिठूर में रहने वाले रामऔतर के ममेरे भाई राकेश ने सुसाइड कर लिया है। जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह अपने भाई पप्पू के साथ बाइक से आ रहे थे। रास्ते में मकसूदाबाद के पास एक सांड़ ने बाइक के पीछे बैठे रामऔतार को उठाकर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.