फिरोजाबाद, मई 19 -- फरिहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात खेत पर सो रहे बुजुर्ग किसान पर सांड़ ने हमला बोल दिया। सांड़ ने उसे जमीन पर पटक दिया। जिससे किसान गंभीर अवस्था में घायल हो गया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नगला कांस निवासी 70 वर्षीय किसान थान सिंह पुत्र प्रेम सिंह सोमवार रात खाना खाने के बाद खेत पर सोने चला गया। जहां वह चारपाई पर सो रहा था। देर रात उसके खेत पर बंधी गाय को देखकर सांड़ आ गया। आवाज सुनते ही किसान जाग गया। किसान ने उसे भगाने का प्रयास किया। सांड़ ने किसान पर हमला करा गंभीर रूप से घायल कर दिया।परिजन उसे गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...