इटावा औरैया, अगस्त 12 -- जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल के सामने सांड को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। कंटेनर पलवल से गोरखपुर जा रहा था। जसवंतनगर-इटावा मार्ग पर तहसील के पास एक होटल के सामने अचानक सड़क पर सांड आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...