सांड़ के हमले से वृद्ध जख्मी, वाराणसी रेफर
मिर्जापुर, मई 22 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद कछवां थाना क्षेत्र के खैरा गांव में सांड़ ने हमला कर एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। कछवां थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी 66 वर्षीय जयप्रकाश नारायण पाठक उर्फ मुन्नू गुरुवार की सुबह दस बजे अपने दरवाज़े पर बैठे थे। तभी दरवाजे पर बंधी गाय के पास एक सांड आ गया। जयप्रकाश सांड को भगाने लगे। तभी सांड ने अचानक वृद्ध पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उनके कमर में चोट आई। यह भी पढ़ें- सांड ने बाइक सवार पर किया हमला, गम्भीर घायल तब तक आस-पास के लोग पहुंच गए। लाठी-डंडे से सांड को खदेड़ा। परिजनों ने आस-पास के लोगों की मदद से जख्मी वृद्ध को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.