जौनपुर, फरवरी 7 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में शौच के लिए गए वृद्ध को शनिवार की सुबह पटक पटक कर मार डाला। गांव निवासी श्याम नारायण सिंह की उम्र करीब 80 साल है। शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे घर से शौच के लिए खेत में गए हुए थे। वापस लौटते समय सांड़ ने उन पर हमला कर कई बार जमीन पर पटक दिया। जिसके चलते उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वा ग्रामीण दौड़े पड़े लेकिन जब तक लोग पहुंचते सांड़ वहां से भाग गया। हमले में घायल वृद्ध को वहां से उठाकर घर लाया गया जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.