जौनपुर, मई 25 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के गोहना गांव में रविवार को गाय को बांधने जाते समय एक वृद्ध व्यक्ति पर सांड़ ने हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। उन्हें परिवार के लोगों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्कों ने उनकी हालत गंभीर बताई। गोहका गांव निवासी 80 वर्षीय अलगू तिवारी घर के बाहर अपनी गाय को नाद पर बांधने जा रहे थे। उसी समय सांड़ ने हमला कर दिया। घटना में वह तरह घायल हो गए। परिजन मछलीशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां उनका इलाज चल रहा है। बुजुर्ग को गर्दन में गंभीर चोट आई है। उन्हें गले में आठ टांके लगे हैं। अस्पताल के डाक्टर के अनुसार पेट में भी अंदरूनी हिस्से में चोट आई है। छुट्टा पशु के हमले से ग्रामीणों में रोष दिखा। उनका कहना था कि ऐसे छुट्टा पशुओं को गोशाला में पहुंचाना चाह...