गोरखपुर, अप्रैल 6 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरयाभीर उर्फ नकहा निवासी 75 वर्षीय हरिहर यादव सांड़ के हमले में घायल हो गए थे। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब छह बजे वह टहलने के लिए गांव के बाहर निकले थे। बागीचे के पास अचानक एक सांड़ ने पीछे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया, इसके बाद हालत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार दोपहर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.