बलिया, मार्च 1 -- नगरा। क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में शनिवार की रात सांड के हमले से गाय की मौत हो गई। इस खूंखार सांड से आसपास के गांव के पशुपालकों में भय बना हुआ है। सोनाड़ी निवासी शंभूनाथ यादव अपनी गाय को दरवाजे पर बांधे थे, इसी बीच रात को खूंखार सांड़ कही से आकर गाय पर हमला कर दिया, जिससे गाय गम्भीर रूप से घायल होकर दम तोड़ दी। इस बिगड़ैल सांड़ के उत्पात से आसपास के आधा दर्जनों गांव के लोगों दहशत बना हुआ है। कोदई निवासी शेषनाथ सिंह ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले किसी काम से सोनाड़ी गए थे, तो यह सांड दौड़ा लिया था, नरेन्द्र यादव ने बताया कि उसकी गाय को भी मारकर यह सांड़ गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस बिगड़ैल सांड के उत्पात से लोग भय के साए में जीने को मजबूर हैं। सोनाड़ी निवासी एडवाकेट इन्द्रजीत तिवारी एडवोकेट समेत ग्रामीणों ने इस ओर अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.