हरदोई, अप्रैल 18 -- हरदोई। हरदोई जिले में साड़ी थाना क्षेत्र में गोशाला में तैनात केयर टेकर नशे में बाहर निकल कर लड़ाई कर रहे दो सांड़ों को भगाने पहुंचा । बताया जाता है एक सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया । इसके बाद गोशाला के गेट पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में सो गया। सुबह वह मृत अवस्था में मिला । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई । एसआई अंकुर कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है । थाना क्षेत्र के ढूढपुर निवासी रामकुमार धन्ना गांव के बाहर बने गौशाला में रात में केयर टेकर की नौकरी करता था । बताया जाता है कि दिन में ड्यूटी करने वाले रजनीश शुक्रवार की देर शाम घर जा रहा था। उसी दौरान दो सांड़ बाहर नरेश सिंह की खड़ी खेत के पास लड़ रहे थे। प्रधान चन्द्रिका प्रसाद के मुताबिक शराब के नशे में रामकुमार उनको भगाने के...