जौनपुर, मार्च 21 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दौड़ी गांव में शुक्रवार की शाम सांड के हमले से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र नन्दलाल गौतम के अनुसार, उनके पिता 70 वर्षीय रामदुलार गौतम शुक्रवार की शाम अपना खेत देखने अकेले गए थे। खेत पर पहुंचने के बाद अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। नन्दलाल ने बताया कि कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर उनके पिता पर पड़ी। जिसके बाद उसने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ...