लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- क्षेत्र के झंडी गांव में घर के बाहर खेल रहे चांद मियां के दस वर्षीय बेटे सैफ पर एक सांड़ उग्र ने हमला कर दिया। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल सैफ को प्राथमिक उपचार दिलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डाक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सांड़ को पकड़वाकर चखरा गौशाला भेजवा दिया है। यह भी पढ़ें- कुत्ते ने मासूम पर हमला कर किया लहूलुहान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.