जौनपुर, मार्च 28 -- शाहगंज। नगर के हार्ट आफ सिटी गुप्ता गली बाजार में सांड़ के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं कई लोग मामूली रुप से जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। नगर के बीचों-बीच स्थित व्यस्ततम बाजार गुप्ता गली के भीड़ भाड़ वाले इलाके में शनिवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दो सांड़ खूब तांडव मचाए। जिसमें बाजार करने आये लगभग आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटे आई। वहीं आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के सजई गांव निवासी 54 वर्षीय तालुकदार पुत्र राम खेलावन को सांड़ ने मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। उन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बताया जाता है कि कुछ दुका...