जौनपुर, अप्रैल 4 -- खुटहन (जौनपुर)। क्षेत्र के नगवा गांव में शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे छुट्टा सांड़ के हमले में एक वृद्ध की जान चली गई। परिवार के मुखिया की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव निवासी 65 वर्षीय जयंती प्रसाद तिवारी खुटहन बाजार के एक चिकित्सक के यहां दवा लेने गए थे। शाम को वह पैदल ही घर लौट रहे थे। गांव की बाग में पहुंचे थे कि वहां बैठा एक छुट्टा सांड़ अचानक उनपर हमला कर दिया। वे जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख सांड़ भाग गया। बेहोशी की हालत में उन्हें उपचार के लिए शाहगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव घर लाए। बगैर पोस्ट मार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर कर दिया गया। पति का शव देख वृद्धा पत्नी बेला देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.