पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम मुडई शिवनगर निवासी सुशीला देवी ने बताया कि वह बुधवार को वह घर के बाहर कंडे लेने के लिए गई थी। इस दौरान अचानक सड़क पर घूम रहे गोवंशों का झुंड वहां आ गया। इनमे से दो गोवंश उस पर अचानक हमलावर हो गए। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ी। शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह पशुओं को वहां से भगाकर उसको बचाया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले काफी समय से गांव में आवारा पशुओं का आतंक है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूर्व में भी कई बार आवारा पशुओं के हमले में ग्रामीण घायल हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.