गोरखपुर, मार्च 18 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के गौनर व महुअवां बुजुर्ग गांव के बीच दो मनबढ़ सांड़ के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के लोगों का कहना है कि सांड़, लोगों को घायल करने के साथ फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। रोशन प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनों सांड के हमले में रामेश्वर कश्यप, बिपिन उपाध्याय, सुरजी देवी व बंधू पाल घायल हो चुके हैं। खेतों में फसलों के नुकसान पर कोई उन्हें हटाने जाता है तो दौड़ा लेते हैं। गांव के अतुल भारती, जगलाल सिंह, जीयावन आदि किसानों के खेत में काफी नुकसान भी पहुंचा चुके हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...