सिद्धार्थ, मार्च 10 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल खेसरहा थाना क्षेत्र के सुहई कनपुरवा गांव निवासी युवक की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।गांव निवासी सुभाष (37)पुत्र रामदेव शनिवार की रात दो बजे शौच के लिए गया था। बताया जा रहा कि इस बीच उसपर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार के लोग अस्पताल ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। सोमवार को घायल युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.