शाहजहांपुर, जून 20 -- कलान। बाराकलां-दसिया मार्ग पर सांड़ की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे में घायल मां-बेटे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। परौर क्षेत्र के अस्तोली गांव निवासी रामकुमार अपने भतीजे कौशल और उनकी मां सुनीता के साथ बाइक से बदायूं के उसहैत क्षेत्र के नूरानगला गांव गए थे। शुक्रवार शाम लौटते समय बाराकलां के पास अचानक सड़क पर आए सांड़ ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। कौशल और सुनीता का इलाज चल रहा है। अविवाहित रामकुमार की मौत से परिवार में शोक है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और ग्रामीणों ने आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...