सांडर्स तालाब में निर्माण कार्य रोकने के लिए आयुक्त से मिला भाकपा
पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के सांडर्स तालाब में हो रहे अतिक्रमण और निर्माण कार्य को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने पलामू आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। भाकपा के जिला सचिव सह डालटनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रुचिर कुमार तिवारी ने तालाब क्षेत्र का जायजा लेने के बाद इसकी बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि 8.49 एकड़ में फैला सांडर्स तालाब अतिक्रमण के कारण सिकुड़कर करीब 4 से 5 एकड़ में रह गया है। अब तालाब परिसर में मछली मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व में विरोध के बाद इस पर रोक लगाई गई थी। भाकपा ने कहा कि इस निर्माण से तालाब पर निर्भर करीब 150 नाविक और मछुआरा परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। साथ ही शहर का प्रमुख जल स्रोत भी खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.