गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मान सरोवर मंदिर में रविवार को हनुमंत संगीत आश्रम द्वारा 'सांचा तेरा नाम' भक्तिमय संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कार्यक्रम संरक्षक द्वारिका नाथ तिवारी, मुख्य पुजारी योगी कमल नाथ, डॉ. सत्या पाण्डेय, सुधा मोदी, गायक मनोज मिश्र मिहिर और मिथलेश तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान गायकों के भजनों को सुन लोग मंत्र मुग्ध होकर झूमने लगे। बच्चियों के दुर्गा स्तुति पर प्रस्तुत समूह नृत्य देख लोग भावविभोर हो गए। इस दौरान अर्चना खरे, पूजा मिश्रा, डॉ भावेश कुमार वर्मा, अभय नंदन त्रिपाठी, शैवाल शंकर श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश, ज्योति सिंह, सुक्ति गुप्ता, नीतू मिश्रा, अमरेंद्र प्रताप खरे, भूपेन्द्र सिंह, अंजू सिंह, कमलेश प्रताप सिंह, विश्व प्रकाश सिंह, अर्चना शुक्ला, डॉ दिवाकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे। ...