प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह की देखरेख में समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री व रमसा के 205 बच्चों ने प्रतिभाग किया l बच्चों को 182 उपकरण के लिए चिन्हित किया गया l खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी मिश्रा ने बताया कि सांगीपुर के 85 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसी प्रकार लालगंज 20, रामपुर संग्रामगढ़ 28, बाबागंज 20, कालाकांकर 15, बिहार दो, कुंडा दो, लक्ष्मणपुर 12, सदर दो, संडवा चंद्रिका 14 और पट्टी के एक कुल 205 बच्चों ने प्रतिभाग किया। उपकरण के लिए 173 दिव्यांग बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ। 173 दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्राप्त होंगे। ब्लॉक सांगीपुर के प्राथमिक विद्यालय लखहरा विद्यालय के कैंपस में उपकरण/उपस्कर सामग्री का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Buxar News: दिव्यांगता जांच शिविर में चिन्हित किये गये सि...