सांगा ने श्रीराम यूथ फाउंडेशन का शुभारंभ किया
कानपुर, मई 27 -- कानपुर। भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने किदवई नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में सामाजिक संगठन श्रीराम यूथ फाउंडेशन का शुभारंभ किया l इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इसका उद्देश्य गरीब, वंचित लोगों की आर्थिक मदद और उनके उत्थान के साथ मेधावी छात्रों की आर्थिक सहायता के साथ ही बीमार, बेटियों की शादी, रक्तदान कैंप लगवाना होगा। सांगा ने 200 संस्थापक सदस्यों के साथ शुभारंभ किया। इस मौके पर रामनगर निवासी कन्हैया पांडेय के पिता महेंद्र पांडेय, हृदयपुर निवासी मृतक जितेंद्र कुरील की माता शांति देवी, मुरलीपुर निवासी मृतकउदय चौहान की पत्नी ऊषा देवी, बनियापुरवा निवासी राजेंद्र निषाद की पत्नी मंजू को पचास हजार रुपये की चेक देकर आर्थिक मदद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.