कानपुर, जून 21 -- कानपुर। भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने रविवार को कल्याणपुर ब्लॉक के अधीन दो सड़कों का शिलान्यास किया। एक सड़क गोपालपुर से टिकुरी लगभग एक किमी. है। यह एक करोड़ रुपये से बनेगी। गोपालपुर गांव से पतरसा तक करीब ढाई किमी. बनने वाली सड़क जिसकी लागत करीब डेढ़ करोड़ होगी। इन दोनों सड़कों का शिलान्यास करते ही जिंदाबाद के नारे लगे औऱ लोगों ने फूलों की वर्षा करके आभार जताया। सांगा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी । अभिजीत सिंह सांगा ने ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्रहित में कोई भी समस्या बताएं मैं पूरा प्रयास करूंगा कि उसका निराकरण करूं l यहां भूपेंद्र सिंह,तिलक चौहान , आशु मिश्र, गणेश तिवारी, कैलाश पाल, रावेंद्र कुरील,चंद्रपाल वर्मा, आलोक पाल, शिव सिंह यादव, अजय सिंह, नवरत्न सिंह, सोनी गौतम रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...