अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। सांगवान सिटी के शिव मंदिर में मंगलवार को हनुमान बाबा का 498 वां सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। यजमान धीरेंद्र सिंह चौधरी रहे। मंदिर कमेटी के प्रबंधक तनुज तोमर, उप प्रबंधक अमरपाल सिंह ने संचालन किया। आचार्य कुलदीप पंडित ने सुंदरकांड के पाठ के साथ मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना की। सभी ने हनुमान बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद पाया। इस अवसर पर जगदीश यादव, अरुण चौहान, धर्मेंद्र सारस्वत, प्रवण शर्मा, जयशंकर शर्मा, देवेंद्र सिंह, सीमा चौधरी, खुशबू शर्मा, मीना सिंह, शीला, नीमा जोशी शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...