अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, संवाददाता। सांगवान सिटी में विकसित की जा रही नार्थ एवेन्यू अपार्टमेंट की पंजीकरण पुस्तिका का अनावरण सांगवान सिटी के निदेशक डॉ. नरेन्द्र सांगवान द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि पंजीकरण पुस्तिका में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के आवासों से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, नियम एवं शर्तें स्पष्ट रूप से अंकित हैं। योजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवास की कीमत 5 लाख 53 हजार रुपये व एलआईजी श्रेणी के आवास की कीमत 12 लाख 1 हजार 885 रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक 25 फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवंटन के लिए ड्रा सांगवान सिटी नार्थ एवेन्यू अपार्टमेंट साइट पर सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न कराया जाएगा। ड्रा की तिथि की सूचना सभी आवेदको...