सासाराम, सितम्बर 6 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा का दो दिवसीय चतुर्थ बिहार राज्य सम्मेलन रविवार को महात्मा फुले मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के शंकर सिंह सभागार में संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर नए संघर्ष विकसित करने का संकल्प लिया गया। प्रतिनिधियों ने किसानों की मौजूदा समस्याओं और संगठनात्मक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन के अंत में नई बिहार राज्य कमिटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। यह भी पढ़ें- किसान मजदूर सभा के राज्य सम्मेलन में कृषि संकट पर मंथन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...