पूर्णिया, सितम्बर 22 -- बैसा, एक संवाददाता। बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वयंसेवकों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में बैठक कर स्थायी रोजगार, पुनर्बहाली और सरकारी विभागों में समायोजन की मांग की। प्रखंड अध्यक्ष बिरबल कुमार चौपाल ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से पंचायत स्तर पर सांख्यिकी स्वयंसेवकों का चयन किया गया था। उनसे फसल कटाई प्रयोग, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और आर्थिक जनगणना सहित विभिन्न सरकारी कार्य कराए गए। करीब तीन वर्ष तक कार्य लेने के बाद पैनल रद्द कर उन्हें काम से हटा दिया गया। प्रखंड सचिव महादेव प्रसाद ने कहा कि उस समय अन्य सरकारी विभागों में योग्यता और अनुभव के आधार पर समायोजन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वर्षों बाद भी इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- बिहार में पंच...