प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार को गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के सभागार में 20वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम 'प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमताओं का सार्थक उपयोग' रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निदेशक मोहम्मद तय्यब, उपनिदेशक नौशीन मुशर्रफ तथा संस्थान के निदेशक प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन और डॉ. पीसी महालनोबिस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक आंकड़ों के बेहतर उपयोग पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। विद्यार्थियों के लिए क्विज और स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- नीति निर्माण को 76 वर्षों से मददगार एनएसओ यह भी पढ...