सांख्यिकी अधिकारी बने रोहित का फरीदुल हक मेमोरियल ने किया सम्मानित
जौनपुर, मई 22 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज के छात्र रोहित कुमार का कर्मचारी चयन आयोग के तहत सीजीएल की परीक्षा में सांख्यिकी अधिकारी पद पर चयन हुआ है।
सम्मान समारोह महाविद्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रोहित कुमार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसके पूर्व रोहित कुमार एसएससी के तहत चेन्नई में आयकर विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत थे। कठिन परिश्रम के बाद इन्होंने इस मुकाम को हासिल किया। महाविद्यालय डॉ. तबरेज आलम ने मिठाई खिलाई और माला पहन कर उनका उत्साह वर्धन किया और साथ ही साथ महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने रोहित कुमार का उत्साह वर्धन किया। कॉलेज के प्राचार्य एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों के प्रति स्नेह तथा आभार व्यक्त किया। शिक्षा ही इस समाज को उत्थान की तरफ ले जा सकती है। जिससे व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.