प्रयागराज, मई 18 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत सांख्यिकी अधिकारी के चार पदों का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। 20 जून 2025 को जारी विज्ञापन के सापेक्ष कुल 1710 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके लिए 16 मई को आयोजित साक्षात्कार में आमंत्रित 25 अभ्यर्थियों में से 19 उपस्थित हुए। आयोग के उप सचिव कमलेश चन्द्र के अनुसार साक्षात्कार के बाद शुभम मिश्रा, श्रेया, प्रभात सिंह और तनुज कुमार रावत के नाम की संस्तुति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...