रांची, जुलाई 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा 6 से 10 जुलाई तक 'सांख्यिकीय और मशीन लर्निंग में उभरते रुझान' विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला की मेजबानी करने जा रहा है। इसका उद्देश्य आधुनिक कम्प्यूटेशनल और सांख्यिकीय तकनीकों का व्यापक विश्लेषण करना है। यह कार्यशाला सैद्धांतिक सांख्यिकीय आधारों और आधुनिक मशीन लर्निंग दृष्टिकोणों के बीच के अंतर को पाटने का काम करेगी, जिससे प्रतिभागियों को वैचारिक समझ और व्यावहारिक कौशल दोनों विकसित करने में मदद मिलेगी। कार्यशाला की अध्यक्ष प्रो वंदना भट्टाचार्जी के अनुसार, आयोजन क्वांटिटेटिव इकोनॉमिक्स एंड डेटा साइंस विभाग की ओर से किया जा रहा है। यह कार्यशाला गणित, सांख्यिकी और डेटा साइंस के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में प्रो प्र...