गढ़वा, मार्च 9 -- श्रीबंशीधर नगर। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मी सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गये हैं। प्रखंड के सभी मनरेगाकर्मियों ने प्रखंड परिसर में बैठक आयोजित कर सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। मनरेगाकर्मियों ने कहा कि पूर्व में सरकार ने मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का वादा किया था जो आज तक लागू नहीं किया गया। मानदेय बढ़ोतरी की बात तो दूर है जो मानदेय निर्धारित है उसका भुगतान भी नही हो रहा है। उसके कारण मनरेगाकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने कहा कि तीन दिनों में अगर मानदेय का भुगतान नही किया गया तो विवश होकर सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। मौके पर बीपीओ राजदीप कुमार, लेखापाल नागेंद्र कुमार, ग्राम रोजगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.