सांकेतिक चक्का जाम कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
सोनभद्र, जून 2 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में डाला गोलीकांड में मारे गए अमर शहीदों की 35वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डाला तेरा यह बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान के गगनभेदी नारे से आस-पास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। सुरक्षा व्यवस्था में डाला पुलिस डटी रही। डाला में दो जून 1991 को पुलिस की बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज व गोली से एक छात्र समेत नौ लोग शहीद हो गए थे। इन सभी शहीदों ने हजारों लोगों के साथ उत्तर प्रदेश सीमेंट निगम की डाला, चुनार, चुर्क, सीमेंट फैक्ट्री को तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव के माध्यम से प्राइवेट सेक्टर डालमिया को बेचे जाने का विरोध किया था। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.