बागपत, फरवरी 28 -- खेकड़ा। सांकरौद गांव में शनिवार को पंचायत सचिवालय का उदघाटन सांसद राजकुमार सांगवान ने किया। उन्होने जन समस्याओं को सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. सांगवान ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कहा कि केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी पूरा देश देखते हुए बागपत के विकास पर भी नजर बनाए हुए है। आज उनकी देखरेख में बागपत बदल रहा है। विकास के नित नए अध्याय लिखे जा रहे है। सांसद ने जनसमस्याओं को सुनकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण करने का ठोस आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश आर्य ने की। संचालन समाजसेवी देवेन्द्र धामा ने किया। कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, ग्राम प्रधान इन्द्रजीत सिंह, महिला जिलाध्यक्ष प...