अलीगढ़, मई 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री गंगा सेवा समीति का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सांकरा घाट पहुंचा। घाट की दुर्दशा देख समीति के पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की। संत डॉ. हितैषी बाबा ने भी घाट पर फैली गंदगी और अव्यवस्था देख सख्त नाराजगी जताई। हितैषी बाबा के नेतृत्व में समीति का प्रतिनिधिमंडल घाट पहुंचा था। सभी सदस्यों ने दो घंटे घाटों की सफाई की। बाबा ने कहा कि सांकरा घाट पर सरकार की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है। घाट पर गंदगी का अंबार रहता है। गंगा दशहरा के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मगर उनके लिए कोई सुविधा नहीं दिखी। समिति के संस्थापक किरन कुमार झा ने कहा कि घाट पर चारों ओर गंदगी थी। यह भी पढ़ें- गंगा की स्वच्छता व निर्मलता के लिए समाज को आगे आना होगा: शम्भूनाथ कपड़े बदलने आदि की कहीं कोई सुविधा नहीं दिखी। कचरे आदि ...