देहरादून, जनवरी 29 -- ऊं साई नारायण सेवा धाम शास्त्रीनगर में गुरुवार को हुए हवन, आरती, भंडारे में अन्य भक्तों के साथ पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी शामिल हुए। सेवाधाम पदाधिकारियों ने पद्मभूषण की घोषणा पर खुशी जताई और उनका स्वागत किया। पूजन भंडारे में राजीवनगर, दीपनगर, बद्रीपुर, डिफेंस कॉलोनी, सारथी विहार, नेहरु कॉलोनी के श्रद्धालु भी शामिल हुए। सेवा धाम संस्थापिका लाजवंती पेटवाल ने बताया कि एक फरवरी को डिफेंस कॉलोनी सामुदायिक भवन में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। आयोजक पार्षद राकेश पंडित ने साई धाम आकर सभी भक्तों से सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.