उन्नाव, अगस्त 9 -- पुरवा। उत्तराखंड के देहरादून स्थित डीआरडीओ में वैज्ञानिक के पद पर तैनात रहे पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चमियानी अंगनुवाखेड़ा गांव के रहने वाले 42 वर्षीय निखिल पटेल पुत्र डा. सुभाष का शुक्रवार अलसुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। देर रात उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजन और ग्रामीणों में चीख पुकार मची रही। निधन की सूचना से गांव सहित आसपास के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की भारी भीड़ लगी रही। शनिवार सुबह परिजन ने बक्सर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन के मुताबिक निखिल पटेल करीब 15 सालों से देहरादून स्थित डीआरडीओ कार्यालय में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत थे। यह भी पढ़ें- पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश का हार्ट अटैक से निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार, आयुर्वेद जगत में शोक शुक्रवार अलसुबह हृदयगति रुकने से उनक...