अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ व आगरा में कंडम बस से गिरकर स्कूली बच्चों की मौत प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर आ गया है। हालांकि सख्ती के बाद भी अलीगढ़ मंडल की सड़कों पर 801 अनफिट स्कूली वाहन दौड़ रहे हैं। गुरूवार को कमिश्नर संगीता सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी वाहन बिना मानकों के सड़क पर नहीं चलेगा। सभी विभाग समन्वय के साथ मिशन मोड में काम करें। गुरुवार को कमिश्नरी सभागार में अलीगढ़ मण्डल के चारों जिलों में संचालित स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहनों के सत्यापन एवं ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एडी बेसिक ने बताया कि मण्डल भर में 13,031 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 2011 यूपी बोर्ड, 172 सीबीएसई, 08 आईसीएसई और 10,840 अन्य विद्यालय शामिल हैं। इसके सापेक्ष अब तक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.