नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश फिलीपींस में आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई) के दूसरे संस्करण में हिस्सा ले रहे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस अभ्यास का मकसद समूह के सदस्यों के बीच आपसी समझ, सहयोग को बढ़ाना है। यह अभ्यास 28 सितंबर को शुरू हुआ और इसके उद्घाटन समारोह में फिलीपींस में भारत के राजदूत हर्ष कुमार जैन शामिल हुए। उन्होंने इसमें हिस्सा लेने वाली समुद्री सेनाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित भी किया।भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि एआईएमई-2026 की शुरुआत सुबिक बे में हुई, जिसमें भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश के साथ-साथ आसियान सदस्य देशों की समुद्री सेनाओं ने भी हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि 'एंकरड इन ट्रस्ट, यूनाइटेड एट सी' (विश्वास में बंधे, समुद्र में एकजुट) थीम पर आयोजित इ...