खगडि़या, मई 17 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतौली मालपा गांव में एक युवक की सहोदर भाई ने हत्या कर शव को बागमती नदी में फेंक दिया है। मृतक की पहचान सुदर्शन कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है। जबकि हत्या का आरोप उसके भाई सौरभ कुमार पर लगा है। दोनों चौथम थाना क्षेत्र के भूतौली मालपा गांव निवासी मंटू प्रसाद चौरसिया के पुत्र बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सौरभ कुमार ने कुल्हाड़ी से अपने भाई पर हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य भागों पर गंभीर वार किए जाने से सुदर्शन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को बागमती नदी में फेंक दिया गया। हालांकि गांव में युवक के अचानक लापता होने और घटना को लेकर तरह...