सहोदया क्विज में सेंट जोसेफ एनटीपीसी दिबियापुर बना चैंपियन
औरैया, अगस्त 12 -- शहर स्थित सेंट फ्रांसिस एकेडमी में बुधवार को औरैया सहोदया क्लस्टर की इंटर स्कूल जूनियर क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें सात विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान और त्वरित जवाब देने की क्षमता का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में सेंट जोसेफ स्कूल एनटीपीसी दिबियापुर की टीम ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मेजबान सेंट फ्रांसिस एकेडमी औरैया की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के लिए आठ विद्यालयों ने पंजीकरण कराया था, जबकि सात विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। सुबह 9:20 बजे प्रारंभिक चरण शुरू हुआ। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में सेंट जोसेफ स्कूल एनटीपीसी दिबियापुर, संजोसे स्कूल दिबियापुर, ग्रीन वैली स्कूल दिबियापुर, रैपिड पब्लिक स्कूल बिधूना और सेंट फ्रांसिस एकेडमी औरैया की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.