कोडरमा, मई 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा स्कूल सहोदया कॉम्प्लेक्स ने निजी स्कूल के छात्रावास में हुई छात्र की मौत की घटना को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और विद्यालय के सुरक्षित संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में सहोदया कॉम्प्लेक्स के सदस्यों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 3 मई की शाम छात्रावास में छात्र उदित राज की मौत हो गई थी। घटना की समुचित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सहोदया कॉम्प्लेक्स ने प्रशासन का ध्यान इस ओर भी आकृष्ट कराया कि विद्यालय में लगभग 2000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.