बोकारो, जून 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स की आमसभा सह विदाई समारोह का आयोजन चास स्थित मेफेयर ग्रीन रिज़ॉर्ट में किया गया। इसमें सदस्य विद्यालयों के प्राचार्यों, निदेशक व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आमसभा में प्रमुख शैक्षणिक पहलों, संगठनात्मक विषयों व भविष्य की सहयोगात्मक योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। सहोदया के पूर्व महासचिव विश्वजीत पात्रा के सम्मान में आयोजित इस विदाई समारोह में जहां उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वहीं, सर्वसम्मति से पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के प्राचार्य बृज मोहन लाल दास को नया महासचिव चयनित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। अध्यक्ष सह डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए एस गंगवार ने सभी सदस्यों के निरंतर सहयोग व समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष डॉ. गंगवार ने उनके समर्पि...