बरेली, मार्च 14 -- शीशगढ़। शीशगढ़-धनेटा मार्ग पर सहोड़ा में सड़क के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों ने जिलाधिकारी व सी एम पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायत पत्र में बताया कि सहोड़ा में दुकानों के सामने सड़क के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर अवैध दुकानें लगाई गई है। इसके कारण दुकानदारों और ग्राहकों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई दुकानदार अपनी दुकान पर शराब भी पिलाते हैं जिसके फोटो वायरल हैं। पुलिस ने कुछ समय पहले तीन शराबियों को यहां से पड़कर शांतिभंग में चालान भी किया था। इसके बावजूद भी दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं।यात्री शेड के आस पास भी ठेले लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बैठने में परेशानी होती है। विशाल गंगवार, दिनेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सर्वेश और सत्येंद्र सहित कई दुकानदारों ने डीएम और सीएम पोर्टल पर...