नोएडा, जनवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। हल्दौनी गांव में रहने वाली युवती ने अपनी सहेली और उसके अन्य साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक हल्दौनी गांव में श्वेता किराये के मकान में रहती है। श्वेता ने पुलिस को बताया कि उसने अपना लैपटॉप अपनी सहेली मिथिलेश को दिया था। वह 10 दिसंबर को मिथलेश से अपना लैपटॉप मांगने गई थी। इसी बीच मिथिलेश ने अपनी सहेली अदिति, उसके भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.